two-ministers-reviewed-the-functioning-of-the-sluice-gate-on-the-kalang-river
two-ministers-reviewed-the-functioning-of-the-sluice-gate-on-the-kalang-river

दो मंत्रियों ने कलंग नदी पर बन रहे स्लूइस गेट के कामकाज का लिया जायजा

नगांव (असम), 23 मई (हि.स.) नगांव जिला के कालियाबर के हाथीमुरा में रविवार को स्थानीय विधायक तथा स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत और जल संसाधन विभाग के मंत्री पीयूष हृजारिका पहुंचकर कलंग नदी बनाये जा रहे स्लूइस गेट के कामकाज का जायजा लिया। दोनों मंत्रियों ने हाथीमुरा स्थित कलंग नदी के मुहाने पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। कामकाज का जायजा लेने के बाद मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि 90 दिन के भीतर स्लूइस गेट का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कमी की वजह से काम अभी पूरी नहीं हो पाया है। वही मंत्री केशव महंत ने कलंग नदी के काम को तीव्र गति से किए जाने का आदेश संबंधित विभाग को दिया। पीयूष हजारिका ने कहा कि भारत के पांच राज्यों के भीतर असम को भी बाढ़ और नदी के किनारे हो रहे भू कटाव रोकने की पूरी तरह कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान बाढ़ वाले इलाके और नदी के किनारे हुए भू-कटाव वाले स्थानों की पहचान कर तीव्र गति से काम किया जाएगा। दोनों मंत्रियों के आगमन के दौरान जल संसाधन विभाग के कई आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in