back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष की हत्या की कड़े शब्दों में की निंदा

गुवाहाटी, 13 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्ष देव गोगोई की निर्मम तरीके से हत्या किये जाने की प्रदेश भाजपा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने देव गोगोई के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुलिस प्रशासन से हत्याकांड में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि 124 नंबर मार्घेरिटा विधानसभा क्षेत्र के बूढ़ीदिहिंग मंडल तथा गांव पंचायत के 20 नंबर बूथ के भाजपा अध्यक्ष देव गोगोई मार्घेरिटा के बरहोलोंग गांव में चुनाव प्रचार के बाद बीती रात दुमदुमा के नगांव गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। भाजपा अध्यक्ष ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार एक विरोधी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता का नाम सामने आने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आश्चर्य प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य असमिया समाज और संस्कार के विरुद्ध है। रंजीत दास ने मृत आत्मा की चिर शांति की ईश्वर से कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ प्रदेश भाजपा हर समय मौजूद रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵