senior-journalist-dhruv-mahant-appointed-as-principal-press-secretary-to-chief-minister
senior-journalist-dhruv-mahant-appointed-as-principal-press-secretary-to-chief-minister

वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव महंत मुख्यमंत्री के प्रधान प्रेस सचिव नियुक्त

गुवाहाटी, 21 मई (हि.स.)। वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव महंत को मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा का प्रधान प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि ध्रुव महंत लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सुविख्यात असमिया अखबार असमिया प्रतिदिन, आमार असम के साथ-साथ कई अखबारों में वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे स्थानीय न्यूज़ लाइव नामक टीवी चैनल में बतौर कन्सल्टेंट एडिटर कार्यरत हैं। स्वभाव से हंसमुख, मृदुभाषी तथा मिलनसार प्रवृत्ति के ध्रुव महंत मीडिया जगत के साथ-साथ राज्य भर में लोकप्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से मीडिया कर्मियों के बीच खुशी छा गई है। मीडिया जगत के लोगों का मानना है कि ध्रुव महंत की इस पद पर हुई नियुक्ति से मुख्यमंत्री डॉ सरमा के मीडिया मैनेजमेंट का काम काफी सुचारू रूप से चलेगा। ध्रुव महंत का पत्रकारिता के क्षेत्र में रहा लंबा अनुभव इस पद के लिए कार्यों के निष्पादन में निश्चित ही सहयोग देगा। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/ अरविंद/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in