santhal-hull-day-celebrated-in-shrirampur
santhal-hull-day-celebrated-in-shrirampur

श्रीरामपुर में मनाया गया संथाल हुल दिवस

कोकराझार (असम), 30 जून (हि.स.)। कोकराझार जिला के गोसाईगांव सर्किल अंतर्गत श्रीरामपुर में बुधवार को संथाल हल दिवस मनाया गया। 1855 में आज ही के दिन संथाल समुदाय के वीर शहीद सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू, उनके दो भाई चांद मुर्मू, वीरो मुर्मू और बहन फुले मुर्मू, झन्नू मुर्मू ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का ऐलान कर दिया था। अंग्रेजों द्वारा उत्पीड़न और अवैध कर संग्रह के खिलाफ सिदो-कान्हू मुर्मू द्वारा घोषित विद्रोह में कई हजारों लोग मारे गए थे। तब से अब तक संथाल समुदाय इस दिन को हुल दिवस के रूप में मनाता आया है। इसी के तहत चाय छात्र संघ की पहल पर बुधवार को श्रीरामपुर में हुल दिवस मनाया गया। इस मौके पर वीर शहीद सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू की प्रतिमा निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। संथाल छात्र संघ की केंद्रीय समिति के सचिव रिमान चाकू सरेन, बीटीसी उप मुख्य कार्यकारिणी पार्षद गोविंद बासुमतरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति होकर प्रतिमा निर्माण का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में बीटीसी के कार्यकारी पार्षद रंजीत बसुमतरी, विधायक लॉरेंस इस्लारी, पार्षद सजल कुमार सिंह और मनोनीत पार्षद विल्सन हांसदा, पूर्व पार्षद जिरन बसुमतारी, युव यूपीपीएल के केंद्रीय अध्यक्ष सोमनाथ नार्जारी के साथ संथाल छात्र संघ के विभिन्न क्षेत्रों के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अऱविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in