Record showing tourist trend in Kaziranga
Record showing tourist trend in Kaziranga

काजीरंगा में रिकार्ड पर्यटकों का दिखा रूझान

काजीरंगा (असम), 06 जनवरी (हि.स.)। कोरोना संक्रमण और लंबे लॉकडाउन के बाद काजीरंगा नेशनल पार्क पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद से 05 जनवरी तक काजीरंगा में देसी और विदेशी पर्यटकों का आना शुरू हुआ। असम के राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बताया है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बीते 21 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोलने के बाद 21 अक्टूबर, 2020 से 05 जनवरी तक 79 हजार पर्यटक काजीरंगा का भ्रमण करने के लिए आए। इन 79 हजार पर्यटकों से 1.51 करोड़ रुपये राजस्व के रूप में काजीरंगा प्रबंधन ने प्राप्त किये हैं। दूसरी ओर 99 प्रतिशत पर्यटकों ने पहली बार भोमरागुड़ी में आना शुरू किया। नदी पर्यटन में लगभग सात हजार पर्यटकों ने वर्तमान में नौका विहार किया है। उल्लेखनीय है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन का अनुमान है कि 99 प्रतिशत पर्यटकों की उपस्थिति ने इस बार कर संग्रह को पिछले साल की तुलना में कम होगा। क्योंकि, बाहरी राज्यों व विदेशी पर्यटकों से अधिक लाभ आमदनी होती है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन को अनुमान है कि जनवरी व फरवरी महीने में विदेशी पर्यटकों को राष्ट्रीय उद्यान में घूमने आने की संभावना है। क्योंकि, सर्दी के मौसम में ही काजीरंगा घूमने का सबसे सटीक समय होता है। हिन्दुस्थान समाचार/देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in