back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभयाखुटी की घटना को लेकर कोकराझार में विरोध प्रदर्शन

कोकराझार (असम), 19 जून (हि.स.)। कोकराझार जिला के अभयाखुटी गांव में गत 11 जून को 14 और 16 वर्ष उम्र की दो जनजाति किशोरियों के साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटना को लेकर शनिवार को कोकराझार में विरोध प्रदर्शन किया गया। ऑल बोडो छात्र यूनियन (आब्सू) और कोकराझार बोडो महिला को-ऑर्डिनेशन समिति ने घटना के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन आब्सू के कार्यलय प्रांगण में किया गया। प्रदर्शन करने वाले दोनों संगठनों ने घटना में शामिल गिरफ्तार आरोपितों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द से जल्द सुनवाई पूरी कर कड़ी से कड़ी सजा देने, पीड़ित के परिजन को उचित मुआवजा देने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिचित करने की मांग की। ज्ञात हो कि इस घटना में शामिल तीन मुख्य आरोपित व चार सह आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने भी अपने स्तर पर पहल करते हुए पुलिस को तत्परता से जांच का निर्देश दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/ किशोर/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵