Lok Sabha चुनाव के मद्देनजर पूर्वोत्तर के दौरे पर जे पी नड्डा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्वागत

Guwahati: पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार रात गुवाहाटी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
J P Nadda and Himanta Biswa Sarma
J P Nadda and Himanta Biswa Sarmaraftaar.in

गुवाहाटी, (हि.स.)। पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार रात गुवाहाटी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गुवाहाटी के बोरझाड़ स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, राष्ट्रीय महासचिव कामाख्या प्रसाद तासा, भाजपा के असम प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा तथा पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं, सांसदों व मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

असम प्रदेश भाजपा की वर्धित कार्यकारिणी की एक बैठक में शामिल होंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष आज राजधानी के पंजाबारी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में असम प्रदेश भाजपा की वर्धित कार्यकारिणी की एक बैठक में शामिल होंगे। बैठक में भाजपा अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ ही अन्य दो केंद्रीय मंत्री, असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा समेत कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

नड्डा रात्रि विश्राम कोईनाधारा पहाड़ पर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में करेंगे

इसके बाद गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा अरुणाचल प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रात्रि विश्राम गुवाहाटी खानापाड़ा के कोईनाधारा पहाड़ पर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में करेंगे। जेपी नड्डा के आगमन से पूर्व मंगलवार को असम प्रदेश भाजपा की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में आज की कार्यकारिणी बैठक के मुद्दे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

अरुणाचल प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक अगरतला में आयोजित हुई

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के मद्देनजर अरुणाचल प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की भी मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक अगरतला में आयोजित हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरों का सिलसिला लगातार चलता जा रहा है। भाजपा के दोनों शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी सतर्क हैं। वे अपने विकास के मुद्दों और अन्य उद्देश्यों को देश की जनता के सामने रखने से चूकते नहीं है। लोकसभा चुनाव तक भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी, जे पी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि काफी व्यस्त रहने वाले हैं। विपक्ष भी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी सतर्क है, राहुल गाँधी ने भी भारत न्याय यात्रा शुरू कर भाजपा को टक्कर देने की कोशिश की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in