movement-stalled-on-national-highway-06-due-to-rock-slip
movement-stalled-on-national-highway-06-due-to-rock-slip

चट्टान खिसकने से राष्ट्रीय राजमार्ग-06 पर आवाजाही हुई ठप

रि-भोई (मेघालय), 22 (हि.स.)। रि-भोई जिला के नंग्पो थाना क्षेत्र के असम-मेघालय सीमावर्ती इलाका बर्नीहाट पुलिस चौकी अंतर्गत जोराबाट के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-06 पर मंगलवार की शाम अचानक चट्टान खिसक जाने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग आवाजाही ठप हो गयी। बर्नीहाट पुलिस चौकी प्रभारी एएन संगमा ने बताया कि मंगलवार को मूसलाधार बरसात के दौरान शाम पांच बजे जोराबाट में 12 माइल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-06 पर चट्टान खिसकने की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस की एक टीम को लेकर पहुंचा। बर्नीहाट पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद चट्टान को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया। राष्ट्रीय राजमार्ग-06 पर चट्टान आ जाने की वजह से बर्नीहाट से गुवाहाटी की ओर आने वाली सड़क लगभग एक घंटे के लिए पूरी तरह ठप हो गयी। बर्नीहाट पुलिस द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खाली कराया गया। जिसकी प्रशंसा स्थानीय लोगों ने की है। हिदुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in