back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री डॉ विश्वशर्मा ने सपरिवार महा मृत्युंजय मंदिर के यज्ञ में लिया हिस्सा

नगांव (असम), 27 फरवरी (हि.स.)। असम के वित्त आदि मामलों के मंत्री और भाजपा नेता डॉ हिमंत विश्वशर्मा अपने परिवार के साथ नगांव जिला के पुरनीगोदाम के भेरभेरी में बनाये गये विश्व के सबसे ऊंचे लिंगकार महा मृत्युंजय मंदिर में पहुंचकर यज्ञ में हिस्सा लिया। शनिवार की सुबह मंत्री अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पहुंचे। डॉ विश्वशर्मा ने अपने परिवार के साथ 108 कुंडीय महा मृत्युंजय यज्ञ में हिस्सा लेते हुए पूरे वैदिक विधि-विधान से पूजा में हिस्सा लिया। मंत्री डॉ विश्वशर्मा के साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइंया शर्मा, पर्यटन विभाग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जयंत मल्ल बरुवा, अभिनेत्री आइमी बरुवा आदि अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2003 से भृगु गिरी महाराज के नेतृत्व में आरंभ हुआ था। गत 22 से 27 फरवरी तक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गत 25 फरवरी को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर आयोजित यज्ञ में हिस्सा लेते हुए आहूतियां दी थीं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Election 2025: क्‍या BJP की नई रणनीति से बदल जाएगा चुनावी समीकरण? जानें- क्या है पूरा प्लान

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी राजस्थान और मध्य प्रदेश की...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵