kaziranga-wildlife-endangered-due-to-corona-infection
kaziranga-wildlife-endangered-due-to-corona-infection

कोरोना के संक्रमण के कारण काजीरंगा के वन्य जीवों का जीवन खतरे में

काजीरंगा (असम), 15 मई (हि.स.)। राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। जिसके कारण राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा के वन्य जीवों का जीवन भी खतरे में आ गया है। काजीरंगा उद्यान के ठीक नीचे सटे हुए गांव में काजीरंगा के सबसे ज्यादा कोविड-19 संक्रमित रोगी आईसोलेशन में हैं। उल्लेखनीय है कि काजीरंगा के सटे हुए लुखरामनीया नामक गांव में दो युवक कोविड पीड़ित होने के बाद अपनी समझदारी दिखाते हुए गांव के लोग अपनी मर्जी से लॉकडाउन का नियम पालन कर रहे हैं। जिससे कि गांव में कोरोना का संक्रमण न फैले। जबकि, काजीरंगा उद्यान के आसपास के गांव के पालतू पशु काजीरंगा के वन्य जीवों के खतरा बनते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार उद्यान के आसपास के ग्रामीण अपने पालतु पशुओं को चरने के लिए उद्यान में छोड़ देते हैं। ऐसे में पालतु पशु के संपर्क में आकर जंगली जीव जंतु भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसकी आशंका स्थानीय ग्रामीणों ने ही जतायी है। काजीरंगा वन्य प्राणी व पुनर संस्थापन केंद्र के चिकित्सकों का मानना है कि मांसाहारी प्राणियों में कोरोना वायरस का संक्रमण देखा गया है। अगर पालतु औऱ वन्य जीव एक साथ विचरण करते हैं तो संक्रमण फैल सकता है। फिर भी हमें आतंकित होने की जरूरत नहीं है। लेकिन पशु चिकित्सकों ने काजीरंगा के लोगों को सचेत और सतर्क होने का आव्हान किया है। जागरूकता ही कोविड संक्रमण को फैलने से रोक सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in