बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 33 जानवरों की हुई मौत

बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 33 जानवरों की हुई मौत
बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 33 जानवरों की हुई मौत

गोलाघाट (असम), 04 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा का 70 फीसद हिस्सा इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के चलते पिछले 24 घंटे के अंदर उद्यान के 8 जानवरों के मरने की खबर सामने आई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में आई बाढ़ की वजह से पिछले 24 घंटे में 8 जानवरों की मौत पानी में डूबने की वजह से मौत हुई है। बाढ़ की वजह से अब तक कुल 33 जानवरों की मौत हुई है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय उद्यान का 70 फीसद इलाका पूरी तरह बाढ़ में डूब गया है। जिसकी वजह से जानवर सुरक्षित स्थल की ओर रुख कर रहे हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के वन्यजीव सुरक्षित आश्रय की तलाश में कार्बी पहाड़ की ओर पलायन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in