काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 80 फीसद हिस्सा जलमग्न
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 80 फीसद हिस्सा जलमग्न

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 80 फीसद हिस्सा जलमग्न

काजीरंगा (असम), 13 जुलाई (हिस.)। लगातार हो रही बरसात के चलते ब्रह्मपुत्र नद समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में तीसरी बार बाढ़ का पानी घुस आया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ का पानी घुस आने के वजह से 126 वन शिविर पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गये हैं। बाढ़ के पानी में राष्ट्रीय उद्यान का 80 फीसद इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है। उद्यान के जानवर राष्ट्रीय राजमा- 37 पार कर कार्बी पहाड़ की ओर पलायन कर रहे है। राष्ट्रीय उद्यान से निकल रहे जानवरों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए दिन-रात वन कर्मियों का पहरा लगा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने के लिए टाइम कार्ड की व्यवस्था की गई है। बावजूद कई बार जंगली जीव वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। जिसको रोकने के लिए वन विभाग लगातार 24 घंटे निगरानी में जुटा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in