back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैंटीन में असामाजिक गतिविधियों पर सवाल उठाने पर छात्र एकता सभा के अध्यक्ष की हुई पिटाई

गोरोइमारी स्थित उच्च शिक्षण संस्थान की कैंटीन में असामाजिक गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जाने पर कॉलेज छात्र एकता समिति के अध्यक्ष एवं सचिव पर बुरी तरह से हमला किये जाने के मामला सामने आया है।

कामरूप, एजेंसी। जिले के गोरोइमारी स्थित उच्च शिक्षण संस्थान की कैंटीन में असामाजिक गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जाने पर कॉलेज छात्र एकता समिति के अध्यक्ष एवं सचिव पर बुरी तरह से हमला किये जाने के मामला सामने आया है। यह घटना दक्षिण कामरूप के अल्पसंख्यक बहुल इलाके के एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान गोरोइमारी के फखरुद्दीन अली अहमद कॉलेज में हुई। आरोपों में कहा गया है कि कॉलेज के प्रिंसिपल अब्दुल आवाल साहब के नेतृत्व में कैंटीन चलाने वाले तीन युवकों ने प्रिंसिपल के कमरे में इस घटना को अंजाम दिया।

छात्र एकता सभा के अध्यक्ष मोनिरुल हक की छात्रों ने की पिटाई
छात्र एकता समिति ने शनिवार को बताया है कि कॉलेज की छात्र एकता समिति के पदाधिकारियों ने कॉलेज कैंटीन को दोपहर से देर रात तक चलाने और कैंटीन में असामाजिक गतिविधियां चलाए जाने के खिलाफ आवाज उठाई थी। छात्र एकता के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस घटना की जानकारी लगातार प्रिंसिपल अब्दुल आवाल साहब को दी जा रही थी, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इस बीच छात्र एकता सभा के अध्यक्ष मोनिरुल हक और सचिव बोबिदुल इस्लाम को प्रिंसिपल के कमरे में बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया गया।

सीएचसी पर कराया गया भर्ती
कैंटीन चलाने वाले युवकों की पिटाई से घायल हुए दोनों छात्रों को गोरोइमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सचिव बोबिदुल इस्लाम ने कथित तौर पर घटना के संबंध में कॉलेज की छात्र एकता समिति की ओर से गोरोइमारी पुलिस चौकी में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना को लेकर पूर्व समरिया और गोरोइमारी छात्र संघों ने कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में कहां हैं सबसे ज्यादा Gen Z वोटर? जानिए किसे कहा जाता है Gen Z मतदाता और क्या कहते...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Election Commission of India ने पांच राज्यों के लिए चुनाव...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...