सीसुब फ्रंटियर मुख्यालय गुवाहाटी के आईजी गहलोत ने संभाला पदभार

ig-gehlot-of-sisub-frontier-headquarters-guwahati-takes-charge
ig-gehlot-of-sisub-frontier-headquarters-guwahati-takes-charge

गुवाहाटी, 18 फरवरी (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल, फ्रंटियर मुख्यालय गुवाहाटी के महानिरीक्षक (आईजी) राजेश कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपना पदभार मनोनीत आईजी संजय सिंह गहलोत को सौंपकर अपने गृह कैडर (महाराष्ट्र पुलिस) में जा रहे हैं। राजेश कुमार 1998 बैच के भारतीय पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने तकनीकी में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। राजेश कुमार इससे पूर्व में भारत तिब्बत सीमा पुलिस में उप महानिरीक्षक पद पर रहे उसके बाद मुख्यालय विशेष महानिदेशक, सीसुब (पश्चिमी कमान) चंडीगढ़ तथा बल मुख्यालय नई दिल्ली में महानिरीक्षक के रूप में पदस्थापित रहे हैं तथा इन्हें महानिदेशक द्वारा कोमोंडेसन रोल से नवाजा जा चुका है। संजय सिंह गहलोत सीसुब के पश्चिमी और पूर्वी दोनों कमांड में अपनी सेवा दे चुके हैं। इन्होंने इलीट फोर्स ब्लैक कैट कमांडो (एनएसजी) में भी अपनी सेवा प्रदान किया है। संजय को कर्तव्य निष्ठा एवं बल में विशेष योगदान के लिये पीपीएमएस एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। संजय सिंह गहलोत ने प्रभार संभालने के बाद सीमा पर अपराधों को रोकने और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच सौहार्द पूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रभावी सीमा प्रबंधन और सीमा पर रहने वाले लोगों में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in