back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam : तिनसुकिया में एक किलो IED हुआ बरामद, सही समय पर सेना ने किया निष्क्रिय

सेना ने आज माकुम बाईपास पर फ्लाईओवर के नीचे से करीब एक किग्रा वजनी आईईडी बरामद की। पुलिस एवं सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

तिनसुकिया, एजेंसी। तिनसुकिया जिला के माकुम में बुधवार को एक शक्तिशाली आईईडी मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस टीम ने इलाके को घेरकर जांच-पड़ताल शुरू की। बाद में सेना के बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस एवं सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी

सेना ने आज माकुम बाईपास पर फ्लाईओवर के नीचे से करीब एक किग्रा वजनी आईईडी बरामद की। पुलिस एवं सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा बलों ने बाईपास पर चलने वाले सभी वाहनों को रोक दिया। इसी दौरान सेना के बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को एक खाली खेत में ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। फ्लाईओवर के नीचे आईईडी को किसने रखा था, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

सागौन के पेड़ के पास बम विस्फोट किया गया

सेना और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लंबे समय के बाद राज्य में आईईडी मिलने की जानकारी सामने आई है। बीती देर रात को भी कछार जिला में चाय बागान के अंदर एक सागौन के पेड़ के पास बम विस्फोट किया गया था, जिसमें पेड़ को काफी नुकसान पहुंचा था। राज्य में लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग इलाकों में बम मिलने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बरपेटा...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵