विश्व के सबसे लंबी क्रूज "गंगा विलास" की अगवानी के लिए ग्वालपाड़ा प्रशासन तैयार

दुनिया का सबसे लंबा नदी क्रूज "गंगा विलास" धुबड़ी से चलकर शनिवार की शाम को ग्वालपाड़ा जिला में पहुंचने वाला है।
विश्व के सबसे लंबी क्रूज "गंगा विलास" की अगवानी के लिए ग्वालपाड़ा प्रशासन तैयार

ग्वालपाड़ा, एजेंसी। दुनिया का सबसे लंबा नदी क्रूज "गंगा विलास" धुबड़ी से चलकर शनिवार की शाम को ग्वालपाड़ा जिला में पहुंचने वाला है। इसकी अगवानी के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

असम पहुंची गंगा विलास
ज्ञात हो कि "गंगा विलास" शुक्रवार को बांग्लादेश से असम के धुबड़ी के रास्ते असम में प्रवेश किया था। भारत का सबसे बड़ा रिवर क्रूज जहाज वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ है। यह नदी मार्ग विश्व में सबसे लंबा है। बीते कल धुबड़ी में रूकने के बाद वह आज ग्वालपाड़ा के लिए रवाना हुआ।

ग्वालपाड़ा जिला प्रशासन स्वागत के लिए है तैयार

ग्वालपाड़ा में रात बिताने के बाद रविवार की सुबह गोलपाड़ा के उपायुक्त राभा पाजार क्रूज पर मौजूद पर्यटकों का स्वागत करेंगे। इसके बाद पर्यटकों को सूर्य पहाड़ का भ्रमण कराया जाएगा। ग्वालपाड़ा जिला प्रशासन पहले से ही लक्जरी जहाज पर मौजूद विदेशी पर्यटकों के स्वागत करने के लिए विस्तृत तैयारी की है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in