कारागार महा परिदर्शक ने नगांव केंद्रीय कारागार का दौरा
कारागार महा परिदर्शक ने नगांव केंद्रीय कारागार का दौरा

कारागार महा परिदर्शक ने नगांव केंद्रीय कारागार का दौरा

नगांव ( असम), 26 जुलाई (हि.स.)। नगांव केंद्रीय कारागार का रविवार को कारागार महानिरीक्षक ने दौरा कर कोरोना संक्रमित संबंधित कई जानकारियां हासिल की। नगांव कारागार में 65 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके चलते रविवार को कारागार महानिरीक्षक दशरत दास कारागार का जायजा लिया। कारागार का मुआयना करने के दौरान कैदियों के इलाज संबंधित अन्य मुद्दों पर जानकारी ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नगांव केंद्रीय कारागार में 65 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनका इलाज जेल के भीतर ही बेहतर तरीके से किया जा रहा है। वहीं एक कैदी को जमानत मिल गयी है। जिसका इलाज नगांव सिविल अस्पताल में चल रहा है। असम के 31 कारागार में से 13 कारागार के कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 13 जेल के कुल 666 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कारागार के 11 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद कारागार को कीटाणु रहित किए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने ने कहा कि सभी कैदियों की मास्क की व्यवस्था की जाएगी। वहीं शेष कैदियों का भी स्वैब टेस्ट किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in