back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिश्वनाथ जिला में दिन के एक बजे ही बंद करनी होगी गल्ला माल की दुकान

बिश्वनाथ (असम), 30 जून (हि.स.)। बिश्वनाथ जिला प्रशासन ने कोरोना के मद्देनजर विशेष निर्देश जारी किया है। जिला प्रशासन के जारी निर्देश के अनुसार जिला में कंटोनमेंट जोन अभी जारी है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार की ओर से जारी नये एसओपी के अनुसार गल्ला माल की दुकानों को शाम पांच बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, बिश्वनाथ जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने नया निर्देश जारी किया है। जिला प्रशासन ने माइक के जरिए शहर में यह घोषणा की है कि शाम पांच बजे के बदले दिन के एक बजे ही सभी बाजार व गल्ला माल की दुकानों को बंद करना होगा। उल्लेखनीय है कि बिश्वनाथ जिला में कोरोना के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अऱविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...