back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: कांग्रेस पर भड़के CM हिमंत बिस्व सरमा, बोले- श्रीराम से पहले बाबर को नमन करेगा नेहरू परिवार

Guwahati: मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि यदि भगवान श्रीराम और बाबर की प्रतिमा एक जगह खड़ी कर दी जाए तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी का परिवार पहले बाबर को प्रणाम करेगा।

गुवाहाटी, हि.स.। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि यदि भगवान श्रीराम और बाबर की प्रतिमा एक जगह खड़ी कर दी जाए तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी का परिवार पहले बाबर को प्रणाम करेगा। मुख्यमंत्री आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपना पाप धोने का बहुत बड़ा मौका दिया था, लेकिन उन्होंने यह मौका गंवा दिया।

गांधी परिवार ने अफगानिस्तान में जाकर बाबर का दर्शन किए

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने पूरे देश में रामलला के खिलाफ एक इको सिस्टम तैयार किया, ताकि रामलला का मंदिर नहीं बने। फिर भी उन्हें इसमें आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक- सभी ने अफगानिस्तान में जाकर बाबर का दर्शन किया। उन लोगों को बाबर से प्रेम है।

गांधी परिवार पर भड़के डॉ सरमा

इससे पहले अपने एक्स हैंडल पर डॉ सरमा ने गांधी परिवार की अफगानिस्तान में बाबर के मकबरे की यात्रा पर भी सवाल उठाया, विशेष रूप से 2005 में राहुल गांधी की यात्रा पर प्रकाश डाला। मीडिया के सवाल पर उन्होंने भड़कते हुए पूछा कि रामलला से इतनी नफरत क्यों है? आप हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करते हैं?

वे बाबर से प्यार करते हैं

मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि वे बाबर से प्यार करते हैं, भगवान श्रीराम से नहीं। इसलिए उन्हें आमंत्रित करने का निर्णय ही गलत था। केवल भगवान श्रीराम में आस्था रखने वालों को ही आमंत्रित किया जाना चाहिए था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...