dead-body-found-along-national-highway
dead-body-found-along-national-highway

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला शव

नगांव (असम), 19 मई (हि.स.)। नगांव जिला को रोहा सारागांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के किनारे बुधवार को एक व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा देखे जाने के बाद घटना की खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मृत व्यक्ति की शिनाख्त करने में जुट गई है। ज्ञात हो कि रोहा के सारागांव में बुधवार को भी एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in