back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम ने की अनुपूरक पोषण कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा

-मुख्यमंत्री ने दिए एसएनपी के कार्यान्वयन प्रक्रिया में सुधार उपायों के निर्देश गुवाहाटी, 05 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को जनता भवन (असम सचिवालय) स्थित अपने कार्यालय सम्मेलन कक्ष में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा लागू किए जा रहे अनुपूरक पोषण कार्यक्रम (एसएनपी) की व्यापक समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने छह वर्ष की आयु तक के बच्चों के साथ-साथ स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वस्थ विकास के लिए पोषण सहायता योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यान्वयन प्रक्रिया में समग्र सुधार पर जोर दिया ताकि, योजना का अधिकतम लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर फिर से विचार करें और नई गाइडलाइन लेकर आएं ताकि, लाभार्थियों को अत्यंत पोषण सहायता मिल सके। उन्होंने इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए कई निर्देश दिए जिनमें घर तक राशन (टीएचआर) और पका गर्म भोजन (एचसीएम) की श्रेणियों के तहत लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली वस्तुओं की संख्या बढ़ाने के उपाय शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी कदाचार को रोकने के लिए कार्यान्वयन प्रक्रिया की निगरानी तेज करें और उन्हें महत्वपूर्ण हितधारक बनाकर योजना को लोगों के करीब ले जाने के तरीके तलाशें। उन्होंने इस योजना के निर्बाध कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कुछ प्रक्रियात्मक छूट का भी सुझाव दिया। बैठक में समाज कल्याण मंत्री अजंता नेउग, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समीर कुमार सिन्हा, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव मुकेश साहू, समाज कल्याण विभाग के निदेशक बीके मोदी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने देखी ‘इक्कीस’, नाती अगस्त्य नंदा की एक्टिंग पर हुए भावुक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की मुंबई में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵