back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डिब्रूगढ़ में प्रीमियर क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप के विजेता टीम को सीएम ने दिया पुरस्कार

डिब्रूगढ़(असम), 10 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को डिब्रूगढ़ में असम क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीसरे असम प्रीमियर क्लब चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ स्थित जालाननगर आउटडोर स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल मैच के अंत में चैंपियन टीम बुड क्रिकेट क्लब को यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार वितरण समारोह में सोनोवाल ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों से प्रदेश के खेल क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। पुरस्कार वितरण के बाद मीडिया से बातचीत में सोनोवाल ने राज्य के विभिन्न जिलों में प्राइज मनि क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजनों पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से होनहार खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट क्लबों आर्थिक मदद मिली है। उन्होंने कहा, इन टूर्नामेंटों के विकास को सुगम बनाने में वित्तीय सहायता महत्वपूर्ण है और असम क्रिकेट संघ इस संबंध में उचित कदम उठा रहा है। सोनोवाल ने असम क्रिकेट संघ को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि क्रिकेट के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने के लिए कई युवा खिलाड़ी जमीनी स्तर से निखरकर सामने आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50 Premiere में हाई-वोल्टेज ड्रामा, करण पटेल और सिद्धार्थ की गंदी लड़ाई, नया प्रोमों भी हुआ रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 फरवरी से शुरू हुए रियलिटी शो The 50 ने पहले ही एपिसोड में दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शो की...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵