chief-minister39s-announcement-to-set-up-oxygen-generation-plant-at-tinsukia-civil-hospital
chief-minister39s-announcement-to-set-up-oxygen-generation-plant-at-tinsukia-civil-hospital

तिनसुकिया सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट बैठाने की मुख्यमंत्री की घोषणा

गुवाहाटी, 15 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्व सरमा ने घोषणा की है कि तिनसुकिया सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट बैठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को ऑक्सीजन गैस की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने शनिवार को तिनसुकिया सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। साथ ही कोविड-19 टेस्ट, टीकाकरण, ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन चाय बागानों में कोविड-19 फैल रहा है वहां कंटेनमेंट जोन घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाय मजदूरों की जीविका की समस्या को लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने जांच की रफ्तार बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी इस दौरान निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि तिनसुकिया जिले में कोरोना पॉजिटिव 11.33 फ़ीसदी लोगों में जांच के दौरान पाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में 108921 लोग 125 टीका केंद्रों पर टीका ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों से तिनसुकिया जिले में कोरोना का एक ही रफ्तार है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें ताकि कोरोना को और अधिक फैलने से रोका जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, राज्य के चाय जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री संजय किसान, विधायक बोलीन चेतिया, भास्कर शर्मा, सुरेन फूकन, तरंग गोगोई तथा रुपेश ग्वाला भी मौजूद थे। सभी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने तिनसुकिया के जिला उपायुक्त के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। हिंदुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in