chief-minister-expressed-grief-over-bhoomidhar-burman39s-death
chief-minister-expressed-grief-over-bhoomidhar-burman39s-death

भूमिधर बर्मन के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गुवाहाटी, 18 अप्रैल (हि.स.)। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ भूमिधर बर्मन के निधन पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत नेता के परिवार को भेजे गए शोक संदेश में इन नेताओं ने डॉ बर्मन को एक प्रखर तथा सुलझा हुआ राजनेता बताया, जिन्होंने जीवन पर्यंत लोगों की सेवाएं की। डॉ बर्मन के निधन को असम के राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताई गई है। उल्लेखनीय है कि राजधानी गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में डॉ बर्मन का निधन रविवार को हो गया। वे 79 वर्ष के थे। हिंदुस्थान समाचार/अरविंद

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in