back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व मुख्यमंत्री बर्मन की मंगलवार को उनके जन्म स्थान पर अंत्येष्टि

गुवाहाटी, 19 अप्रैल (हि.स.)। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. भूमिधर बर्मन को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने व्यापक तैयारियां की हैं। डॉ. बर्मन का रविवार देर शाम गुवाहाटी के दिसपुर अस्पताल में निधन हो गया। तय कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह 10 बजे असम विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को लाया जाएगा। उसके बाद असम सचिवालय जनता भवन, फिर असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, उनके पैतृक जिला मुख्यालय नलबारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित उनके आवास, दोपहर 01.30 बजे नलबारी जिला उपायुक्त कार्यालय, उसके बाद नलबारी जिला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए लाया जाएगा। नलबारी से शाम लगभग 03 बजे के आसपास मरोवा, आरिकुची, लोहारकाठा होते हुए मुकालमुआ के कांग्रेस मुख्यालय पार्थिव शरीर को लाया जाएगा। जहां पर स्थानीय जनता व कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। शाम 04 बजे मुकलमुआ के कपालबाड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं, अंत्येष्टि क्रिया पूरे राजकीय सम्मान के साथ नलबारी जिला के बेलशर शिंगिमारी, भगतराम पुखरी के किनारे मंगलवार को आयोजित की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से कांग्रेस के साथ उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵