back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा के लोग पशु व्यापार में शामिल- हग्रामा

बिश्वनाथ (असम), 24 मार्च (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के दौरान एक पार्टी दूसरी पार्टी पर जमकर आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महागठबंधन की सहयोगी पार्टी बीपीएफ के अध्यक्ष हग्रामा महिलारी ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, भाजपा के लोग मवेशियों के व्यापार में शामिल हैं। उन्होंने इसी आरोप में आरएसएस को भी लपेट दिया। हग्रामा ने कहा, राज्य के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने कहा था कि उन्हें मियां लोगों का वोट नहीं चाहिए। मैं, उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर उन्हें मियां का वोट नहीं चाहिए तो बाघबर और जनिया में क्यों मियां उम्मीदवारों को उतारा है। हग्रामा ने कहा, गौरीपुर के भाजपा नेता व उम्मीदवार गौ मांस को राष्ट्रीय भोजन कह रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वनांचल में रह रहे लोगों को जमीन का पट्टा भाजपा सरकार नहीं दे रही है, यह काफी दुख की बात है। कांग्रेस महागठबंधन के उम्मीदवार अंजन बोरा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान हग्रामा के अलावा सांसद प्रद्युत बरदलै, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता मुकुल वासनिक सहित राज्य के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵