bjp-state-president-ranjit-das-wishes-rangali-bihu-to-the-people-of-the-state
bjp-state-president-ranjit-das-wishes-rangali-bihu-to-the-people-of-the-state

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दास ने दी राज्यवासियों को रंगाली बिहू की शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 12 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में मंगलवार गोरू बिहू के साथ रंगाली बिहू का तीन दिवसीय उत्सव आरंभ होने जा रहा है। रंगाली बिहू के अवसर पर असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने जाति, जनगोष्ठी, धर्म, वर्ण, सम्प्रदायों में बिना विभेद के राज्य के पहाड़ और मैदानों में निवास करने वाली जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अध्यक्ष ने सोमवार को मीडिया को जारी बयान में आशा व्यक्त किया है कि ऐतिहासिक बिहू उत्सव असमिया समाज के आपसी प्रेम, भाईचारे के बंधन को और अधिक मजबूत बनाने में सफल होगा। उन्होंने गोरू बिहू के अवसर पर प्रदेश के कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के पशुधन में और वृद्धि की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दास ने कहा है कि पहले बोहाग से असमिया नये वर्ष का भी शुभारंभ हो रहा है। ऐसे में उन्होंने ईश्वर से कामना किया है कि नया वर्ष राज्यवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in