असम
भाजपा गठबंधन की फिर बनेगी सरकार- पद्म हजारिका
बिश्वनाथ (असम), 15 फरवरी (हि.स.)। सोतिया विधानसभा के विधायक व भाजपा नेता पद्म हजारिका ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस एक सौ से अधिक सीट राज्य में लाने का दावा कर रही है। मुझे यही नहीं पता चल पा रहा है कि रिपुन बोरा किस दल के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा, रिपुन बोरा मीडिया के सामने अपनी ही पार्टी को बदनाम कर चुके हैं। विधायक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि रिपुन बोरा कांग्रेस के नेता नहीं बल्कि, भारतीय जनता पार्टी के एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन एक सौ से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in