back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम चुनाव: हग्रामा ने कांग्रेस के समर्थन में किया चुनाव प्रचार

होजाई (असम), 26 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस महागठबंधन में शामिल बोड़ोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के अध्यक्ष हग्रामा महिलारी ने लमडिंग विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस महागठबंधन के उम्मीदवार स्वपन कर के समर्थन में काकी के दिमरुपथार में कांग्रेसी नेता व सांसद प्रद्युत बरदलै और जमीमत के अध्यक्ष मुस्ताक आनफार के साथ चुनाव प्रचार करते हुए सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। हग्रामा ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार को जीताने का आह्वान किया। जनसभा के बैद मीडिया से बातचीत करते हुए हग्रामा महिलारी ने मंत्री हिमंत विश्वशर्मा की आलोचना करते हुए कहा, इस बार हिमंत आउट और हग्राम दिसपुर (राजधानी) में होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन को 70 से ज्यादा सीटें मिलेंगी जबकि, भाजपा को 25 से 30 सीटें मिलेंगी। दूसरी ओर हग्रामा महिलारी ने बीटीसी के मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रमोद बोड़ो की भी जमकर आलोचना की। ज्ञात हो कि बीटीसी की सत्ता से हग्रामा 17 वर्षों के बाद बाहर हुए हैं जिसके चलते उन्हें भाजपा के प्रति काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि प्रमोद बोड़ो एक व्यापारी हैं। प्रमोद असम के बारे में कुछ नहीं जानते। बोड़ो दिल्ली में जाति को बेच आए हैं। हग्रामा ने साथ ही महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि 02 मई को भाजपा को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यानी भाजपा असम की सत्ता से बाहर चली जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵