assam-election-dr-vishwasharma-started-publicity-rally-after-ticket-distribution
assam-election-dr-vishwasharma-started-publicity-rally-after-ticket-distribution

असम चुनावः टिकट बंटवारे के बाद डॉ विश्वशर्मा ने शुरू की प्रचार रैली

धेमाजी (असम), 07 मार्च (हि.स.)। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों का चुनाव तीन चरणों में 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को होने जा रहा है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपने 70 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद रविवार से चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया है। राज्य के स्वास्थ्य, वित्त और शिक्षा आदि मामलों के मंत्री व नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने रविवार को धेमाजी जिला में एक विशाल बाइक रैली के जरिए अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। धेमाजी जिला के जोनाई गांधी स्कूल खेल मैदान से सिलापाथर शहर में बाइक रैली के साथ अपने चुनाव प्रचार रैली अभियान की शुरुआत की। लगभग 30,000 पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भाजपा रैली में भाग लिया, यह विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची की घोषणा के बाद पहली रैली है। डॉ विश्वशर्मा ने रविवार को रैली के आरंभ अवसर पर एक ट्वीट में कहा, "मां कामाख्या, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव और महाबाहु ब्रह्मपुत्र के आशीर्वाद के साथ, मैं आज अपने अभियान की शुरुआत कर रहा हूं। जोनाई से सिलापाथर तक 30,000 कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ एक बाइक रैली में हिस्सा ले रहा हूं।" उन्होंने कहा कि आम लोगों का भाजपा को भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। इससे यह प्रमाणित हो गया है कि एक बार फिर से असम में भाजपा नेतृत्वाधीन सरकार का गठन होने जा रहा है। भाजपा सरकार ने पिछड़े व वंचितों के विकास के लिए जो काम किया है, उसका लाभ आम जनता तक मिला है। विकास कार्यों के जरिए फिर से भाजपा सत्ता में लौटेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in