back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam News: परिसीमन पर चुनाव आयोग की जन सुनवाई पूरी, वैधानिक दायरे में रहकर किया जाएगा विचार

Assam News: बैठक के पहले दिन बुधवार को 270 संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा नौ जिलों के 35 निर्वाचन क्षेत्रों की पार्टियों और संगठनों ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी।

गुवाहाटी, हि.स.।  राज्य में निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन (डिलिमिटेशन) पर जन सुनवाई पूरी हो गयी। शुक्रवार को चुनाव आयोग की टीम ने अंतिम दिन कई जिलों के जनप्रतिनिधयों के साथ बैठक की। चुनाव आयोग ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त कराया कि संवैधानिक दायरे में रहकर उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

वैधानिक दायरे में रहकर किया जाएगा विचार

निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन को लेकर चुनाव आयोग की टीम में जन सुनवाई तहत तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तिनसुकिया, धेमाजी और लखीमपुर जिलों के प्रतिनिधियों और डिब्रूगढ़, चराइदेव, गोलाघाट और माजुली जिले के प्रतिनिधियों के साथ श्रीमंत शंकरदेव अंतरराष्ट्रीय सभागार में बैठकें कीं। उल्लेखनीय है कि तीन दिनों में चुनाव आयोग की टीम ने राज्य के 31 जिलों के 1200 प्रतिनिधियों और 20 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की। इस दौरान चुनाव आयोग ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त कराया कि जहां तक हो सकेगा संवैधानिक दायरे में रहकर उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

जिलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठकें

इससे पहले गुरुवार को श्रीमंत शंकरदेव अंतरराष्ट्रीय सभागार के हॉल नंबर 3 में दरंग, हैलाकांदी, कछार और दक्षिण सालमारा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई थी। श्रीश्री माधवदेव सभागार में नगांव, मोरीगांव और धुबड़ी जिले के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की थी। गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता के नेतृत्व में राज्य सरकार के कई मंत्री तथा पार्टी के विभिन्न इकाइयों के प्रमुखों ने चुनाव आयोग की टीम के साथ बैठक की थी। इस बैठक में भाजपा की ओर से इस संबंध में कई संशोधन के प्रस्ताव दिए गए। बैठक के पहले दिन बुधवार को 270 संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा नौ जिलों के 35 निर्वाचन क्षेत्रों की पार्टियों और संगठनों ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। इसी दिन ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के नेताओं ने भी चुनाव आयोग से मुलाकात कर अपना प्रस्ताव रखा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में कहां हैं सबसे ज्यादा Gen Z वोटर? जानिए किसे कहा जाता है Gen Z मतदाता और क्या कहते...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Election Commission of India ने पांच राज्यों के लिए चुनाव...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...