असम चुनावः एजेपी ने जारी की 50 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

assam-election-ajp-released-second-list-of-50-candidates
assam-election-ajp-released-second-list-of-50-candidates

गुवाहाटी, 07 मार्च (हि.स.)। राज्य के विधानसभा चुनावों से ऐन पहले गठित असम जातीय परिषद (एजेपी) ने पहले चरण के नामांकन की समय सीमा पास आते देख रविवार को 50 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पहली सूची में 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी थी। ज्ञात हो कि राज्य की दो नव गठित पार्टी असम जातीय परिषद (एजेपी) और राइजर दल (आरडी) गठबंधन के तहत विधानसभा चुनावों में उतर रही हैं। राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा में राइजर दल 18 सीटों पर जहां चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं वहीं एजेपी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, गठबंधन के बावजूद कुछ सीटों पर दोनों पार्टियों के उम्मीदवार मित्रवत मुकाबला भी कर रहे हैं। रविवार को पार्टी के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए 50 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। जबकि, कुछ दिन पहले पार्टी ने 18 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित किया था। इस तरह पार्टी ने कुल 68 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दिया है। दूसरी सूची में घोषित उम्मीदवारों के नाम- 1. पथारकांदी से हुमायूं कबीर 2. धोलाई से राम रतन दुसाध 3. उदारबंद से आईमूल हक लश्कर 4. लखीपुर से अलीमुद्दीन मजुमदार 5. काटीगोरा से साधन बाबू सिन्हा 6. धुबरी से आजाद अली शेख 7. गौरीपुर से आरिफुल इस्लाम 8. गोलागंज से मनोज कुमार राय 9. बिलासीपारा पूर्व से डॉ कानूलाल दास 10. बंगाईगांव से दीपू चौधरी 11. बिजनी से रूपम कुमार दास 12. ग्वालपाड़ा पूर्व से इमदाद हुसैन 13. ग्वालपाड़ा पश्चिम से सफीउर रहमान 14. पटाचारकुची से पवींद्र डेका 15. छयगांव से देवजीत अधिकारी 16. पलाशबारी से पंकज लोचन देवगोस्वामी 17. गुवाहाटी पूर्व से अदीप कुमार फूकन 18. हाजो से दूलु अहमद 19. रंगिया से डॉ बाबुल सहरिया 20. नलबाड़ी से नगे डेका 21. बरखेत्री से पुलकेश बरुवा 22. धर्मपुर से डॉ शिखर कुमार शर्मा 23. बरसोला से उपेंद्र राज नाथ 24. तेजपुर से जान मनी बोरा 25. बिश्वनाथ से दुलदुल बरकटकी 26. बिहाली से अंजन उपाध्याय 27. गोहपुर से डॉ गोपाल फूकन 28. जागीरोड से बुबुल दास 29. मोरीगांव से बानी कांत दास 30. लाहरीघाट से समजीदा यास्मीन 31. रोहा से उत्पल बनिया 32. सामागुरी से अब्दुर रहमान 33. कलियाबर से मुकुल बरुवा 34. लमडिंग से मौसमी शर्मा 35. गोलाघाट से रीना सैकिया 36. जोरहाट से निरोद चांगकाकती 37. माजुली (एसटी) से शिशुधर दोलै 38. तीताबर से शैलेंद्र कुमार हजारिका 39. मोरियानी से अलक घोष 40. आमगुरी से चंद्र बरिवा 41. माहमारा से मानिक गोगोई 42. सोनारी से गौतम हातिमुरिया 43. नाउबेचा से पुतली कायस्थ 44. लखीमपुर से रंजन बरपात्रगोहाईं 45. मोरान से संजीव चांगमाई 46. लाहोवाल से लिखन बरुवा 47. टिंगखांग से मिलन सोनोवाल 48. नाहरकटिया से लुरीनज्योति गोगोई 49. चाबुआ से राफेल कुजूर 50. दुमदुमा से सुरेश भूमिज उल्लेखनीय है कि पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की मंशा बनायी है। लेकिन, देखना होगा कि जमीनी स्तर पर पार्टी परंपरागत पार्टियों को कितना चुनौती दे पाती है। राज्य में विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को मतदान होगा। 02 मई को मतों की गिनती होगी। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in