असम भाजपा ने विस अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों का किया चयन

assam-bjp-selected-the-names-of-vice-president-and-vice-president
assam-bjp-selected-the-names-of-vice-president-and-vice-president

गुवाहाटी, 20 मई (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अन्य मुद्दों के साथ ही असम विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामों का चयन भी पार्टी की ओर से किया गया। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के सूत्रों ने बताया है कि प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद व विधायक बिश्वजीत दैमारी का नाम विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ नोमल मोमिन को उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से तय किया गया। ज्ञात हो कि 21 मई से तीन दिवसीय पहला सत्र आरंभ होने जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in