कोकराझार (असम), 19 मार्च (हि.स.)। भारतीय सेना के तत्वावधान में रेड हॉर्न्स डिवीजन की गोसाईगांव सैन्य शिविर ने पद्माबील गांव में शुक्रवार को एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें गोसाईगांव ब्लॉक के निवासियों को चिकित्सा प्रदान करने के साथ ही स्वच्छता और स्वस्थ जीवन शैली पर बुनियादी जागरूकता भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। शिविर के अन्तर्गत दन्त चिकित्सा भी प्रदान किया गया। जिसका लाभ उपस्थित गावों वालों ने उठाया। स्वास्थ्य शिविर में संबंधित चिकित्सा कर्मियों के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने इस तरह की पहल के लिए सेना का आभार ज्ञापित किया। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद




