Ajanta Neugh and Rajdeep to formally join BJP on Tuesday
Ajanta Neugh and Rajdeep to formally join BJP on Tuesday

अजंता नेउग और राजदीप मंगलवार को औपचारिक रूप भाजपा में होंगे शामिल

गुवाहाटी, 28 दिसम्बर (हि.स.)। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। इस कड़ी में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस की कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री तथा वर्तमान में विधायिका अजंता नेउग व कांग्रेस के युवा विधायक राजदीप ग्वाला के भाजपा में शामिल होने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया। जिसके बाद यह तय हो गया था कि वे दोनों जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के असम दौरे के दौरान दोनों की मुलाकात ने इस चर्चा प मुहर लगा दी। दोनों नेता मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी औपचारिक रूप से असम प्रदेश भाजपा ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार अजंता नेउग और राजदीप ग्वाला मंगलवार को गुवाहाटी के हेंगराबारी स्थित असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में दिन के 11 बजे औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल करेंगे। दोनों के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस के अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं का कहना है कि इनके जाने से कांग्रेस की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जबकि, कुछ नेता दबी जुबना में कह रहे हैं कि यह कांग्रेस के लिए बड़ा आघात है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in