धुबरी (असम), 29 जून (हि.स.)। धुबरी जिला के बिलासीपारा के लक्षीगंज में आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे एक अधिवक्ता ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में मातम छा गया। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते अदालती कामकाज ठप रहने के कारण अधिवक्ता बुरी तरह से आर्थिक से जूझ रहा था। अधिवक्ता ने ऋण भी लिया था, जिसको वह चुका पाने में असमर्थ हो रहा था। मृत अधिवक्ता की शिनाख्त लक्षीगंज निवासी हनीफ मोहम्मद इरशाद के रूप में की गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लक्षीगंज पुलिस की टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद





