absu-celebrated-the-31st-death-anniversary-of-bodofa-upendra-nath-brahma
absu-celebrated-the-31st-death-anniversary-of-bodofa-upendra-nath-brahma

आब्सू ने मनाया बोडोफा उपेंद्र नाथ ब्रह्म की 31वीं पुण्यतिथि

कोकराझार (असम), 01 मई (हि.स.)। ऑल बोडो स्टूडेंट यूनियन (आब्सू) के संस्थापक बोडोफा उपेंद्र नाथ ब्रह्म की शनिवार को 31वीं पुण्य तिथि उनके जन्म स्थान दोतमा शहर स्थित थुलुंगापुरी में मनायी गयी। शनिवार की सुबह से ही आब्सू के संस्थापक एवं बोडोफा के शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देने हेतु बोडो समाज के लोगों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में आब्सू के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेन बोडो, महासचिव लॉरेंस इसलारी, यूपीपीएल के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद बोडो, पूर्व सांसद यूजी ब्रह्म समेद अन्य नेताओं ने बोडोफा के शहीद स्थल पर अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके साथ ही नेताओं ने उपेंद्र नाथ ब्रह्म की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित किया। वहीं बोडोलैंड परिषदीय सचिवालय में भी बोडोफा उपेंद्र नाथ ब्रह्म की पुण्य तिथि मनायी गयी। बीटीसी सचिवालय में बीटीसी के मुख्य कार्यकारी पार्षद (सीईएम) प्रमोद बोडो, डॉ निलुत स्वर्गीयारी, कार्यकारी सदस्य उखिल मुसाहारी, लॉरेंस इस्लारी समेत अन्य नेताओं भी अपने प्रिय नेता को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बीटीसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोडो ने अपने संबोधन में कहा कि बोडोफा के सपनों को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है। तीसरे बोडो शांति समझौते के बाद हमें एक के बाद एक सफलता मिली हैं। हमे समाज का नेतृत्व करने के लिए उनके आदर्श वाक्य और दृष्टिकोण का पालन करना चाहिये। वहीं दूसरी ओर आगामी 02 मई को होने जा रही मतगणना के संबंध में प्रमोद बोडो ने कहा कि बोडोलैंड इलाके की 12 विधानसभा सीटों में से यूपीपीएल और भाजपा गठबंधन 11 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक फिर से असम में भाजपा, अगप व यूपीपीएल की सरकार बनने जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in