back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anganwadi Recruitment 2023: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए भर्ती, 21 व 23 फरवरी को होगा साक्षात्कार

वैध उम्मीदवारों की सूची दक्षिण करीमगंज आईसीडीएस परियोजना अधिकारी के कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय, दक्षिण करीमगंज प्रखंड विकास कार्यालय, संबंधित जीपी कार्यालय में देखी जा सकती है।

करीमगंज, एजेंसी। दक्षिण करीमगंज आईसीडीएस परियोजना के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर आवेदन करने वाले का साक्षात्कार लिया जाएगा। ये साक्षात्कार वैध अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए आगामी 21 एवं 23 फरवरी को कालीगंज, श्यामनगर में दक्षिण करीमगंज एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में होगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 फरवरी को होगा

दक्षिण करीमगंज आईसीडीएस परियोजना के परियोजना अधिकारी ने अपनी अधिसूचना में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 फरवरी की सुबह 10.30 बजे से तथा आंगनबाड़ी सहायिका पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से होगा। उम्मीदवारों को इस साक्षात्कार के लिए आवश्यक दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों आदि की मूल प्रतियां लाने के लिए कहा गया है।

साक्षात्कार के लिए अलग से कोई कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा

ज्ञात हो कि वैध उम्मीदवारों की सूची दक्षिण करीमगंज आईसीडीएस परियोजना अधिकारी के कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय, दक्षिण करीमगंज प्रखंड विकास कार्यालय, संबंधित जीपी कार्यालय में देखी जा सकती है। अधिसूचना में बताया गया है कि इस साक्षात्कार के लिए अलग से कोई कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Zomato के CEO ने ऑफर की अनोखी जॉब, नहीं मिलेगी सैलरी बल्कि करना होगी चैरिटी को मदद

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्क। जोमैटो ने चीफ ऑफ स्टाफ की अनोखी नौकरी निकाली है। इसमें पहले साल कोई वेतन नहीं मिलेगा बल्कि उम्मीदवार को 20...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵