back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ISRO ने रचा एक और इतिहास, श्रीहरिकोटा से आधुनिक मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

ISRO INSAT-3DS Mission: इसरो ने आज आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा से जब शाम 5.30 बजे अपने सबसे नवीनतम उपग्रह जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत की स्पेस एजेंसी ISRO ने आज एक और नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इसरो ने आज आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा से जब शाम 5.30 बजे अपने सबसे नवीनतम उपग्रह जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ ही ISRO ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। ISRO द्वारा लॉन्च यह भारत का सबसे एडवांस मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS 17 है।

नॉटी बॉय रखा गया गया है इसका नाम

इसे भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के भीतर नॉटी बॉय के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले श्री हरि कोटा से लॉन्च किए गए INSAT -3DS उपग्रह को इसकी 15 उड़ानों में से 6 में खराब प्रदर्शन के कारण इसका नाम नॉटी बॉय रखा गया गया। इसरो के पूर्व अध्यक्ष ने इसका नाम दिया था।

क्यों किया जा रहा लॉन्च

आज जो सैटलाइट INSAT -3DS लॉन्च किया जा रहा है। यह कई मायनों में खास है। एक इसरो अधिकारी की माने तो इसे लॉन्च का मकसद आने वाले नए मौसम की निगरानी करना, मौसम की भविष्यवाणी करना, आपदा प्रबंधन की जानकारी और मौसम से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल सके। बंगाल की खाड़ी की तरफ से चक्रवात के कारण हजारों लोगों की मौत हो जाती है। क्योंकि मौसम का सटीक अनुमान नहीं लग पाता। लेकिन अब इसके लॉन्च के बाद इसमें कमी आयेगी। यह सैटलाइट 95% सफलता दर हासिल कर चुकी है। 29 मई 2023 को इसका परीक्षण सफल रहा था। जबकि इससे पहले 12 अगस्त 2021 परीक्षण में निराशा हाथ लगी थी।

क्या है इसकी खासियत

मौसम की सटीक जानकारी मिल सके इसलिए आज इसे शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। INSAT -3DS का वजन 2274 किलोग्राम है। इसे बनाने में 480 करोड़ की लागत खर्च की गई है। आपको बता दें की लॉन्च से पहले इसकी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ISRO की 2026 में दमदार शुरुआत! PSLV-C62 से 16 सैटेलाइट लॉन्च, डिफेंस सैटेलाइट ‘अन्वेषा’ भी कक्षा में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल 2026 की दमदार शुरुआत करते हुए बड़ा इतिहास रच दिया है। आंध्र प्रदेश के...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵