back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IAF Aircraft Crash: तेलंगाना में एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट की मौत की आशंका

IAF Aircraft Crash: मेडक जिले के तुफ्रान मंडल के रवेली पहाड़ियों में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट की मौत की आशंका है।

हैदराबाद, (हि.स.)। मेडक जिले के तुफ्रान मंडल के रवेली पहाड़ियों में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट की मौत की आशंका है लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डंडीगल वायुसेना के अधिकारी हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

विमान की पहचान एक प्रशिक्षण विमान के रूप हुई

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान एक प्रशिक्षण विमान के रूप में की, जिसने डंडीगल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा ग्रस्त विमान में सवार दोनों पायलट जीवित हैं या नहीं। दोनों पायलटों के बारे में फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

एयरक्राफ्ट में लगी भीषण आग

इससे पहले दुर्घटनाग्रस्त होते ही एयरक्राफ्ट में भीषण आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन विमान में लगी आग इतनी भयावह थी कि उनकी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं हुई। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों की तलाशी ली। पुलिस और डंडीगल वायुसेना कर्मी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों को संदेह है कि तकनीकी त्रुटि के कारण प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

तेलंगाना में चुनावी वादे के नाम पर कुत्तों का संहार, एक हफ्ते में 500 आवारा कुत्तों की हत्या से मचा हड़कंप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के कामारेड्डी और हनमकोंडा जिलों से पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...