back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 रुपये दे रही है इस राज्य की सरकार, जिन किस किस राज्य में है ऐसा प्रावधान

गिरती हुई प्रजनन दर को बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश की सरकार ने फैसला लिया है कि जो परिवार तीसरा बच्चा पैदा करेगा उसे 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जहां एक ओर यह सच है कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर यह भी उतना ही सच है कि आंध्र प्रदेश की प्रजनन दर लगातार कम हो रही है। इसी मामले की गंभीरत को ध्यान में रखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक अहम ऐलान किया है। उन्होंने विधानसभा में बताया कि राज्य में जन्म दर लगातार गिर रही है और अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में राज्य को काम करने वाली युवा आबादी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार एक नई जनसंख्या प्रबंधन नीति लागू करने की तैयारी कर रही है. राज्य सरकार दूसरे और तीसरे बच्चे के जन्म पर आर्थिक मदद देने की योजना ला रही है।

25000 हजार रुपये की मिलेगी सौगात

इस नीति के मुताबिक सरकार तीसरे बच्चे के पैदा होने पर 25000 रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा उस तीसरे बच्चे को 5 साल तक हर महीनें 1000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। बच्चे को 18 साल की उम्र तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा और लोग ज्यादा बच्चों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित होंगे। सरकार मार्च के अंत तक इस नीति को अंतिम रूप दे देगी जिसके बाद 1 अप्रैल से यह नीति लागू हो सकती है।

और किस राज्य में ऐसा प्रावधान है?

भारत के ज्यादातर राज्यों में अब तक जनसंख्या नियंत्रण की नीतियों पर ज्यादा जोर दिया गया है, लेकिन आंध्र प्रदेश की तरह जन्म दर बढ़ाने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन देने की योजनाएं अभी बहुत कम राज्यों में देखने को मिलती हैं। हालांकि कुछ राज्य समय-समय पर मातृत्व सहायता योजनाएं चलाते हैं, जिनका उद्देश्य प्रेगनेंट महिलाओं को आर्थिक मदद देना होता है। हालांकि, बच्चे पैदा करने पर सीधे आर्थिक सहायता देने जैसी योजना फिलहाल किसी अन्य राज्य में लागू नहीं की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एकादशी पर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...