बारात लेकर लौट रही कार पेड़ से टकराई, दूल्हा-दुल्हन हुए घायल

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया है कि तड़के शादी समारोह से लौट रही एक कार चापर के नाथपाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी।
दूल्हा-दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर
दूल्हा-दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर

धुबरी, एजेंसी। जिले के चापर थाना इलाके में दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूल्हा-दुल्हन और दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया है कि तड़के शादी समारोह से लौट रही एक कार चापर के नाथपाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी। हादसे में महिला नफीसा सुल्ताना उर्फ बंटू की मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन और दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान दूल्हा मामूद अली, दुल्हन मंजुआरा बेगम, मोसफिक अली भुइया और मोर्मी बेगम के रूप में हुई है। सभी को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बंगाईगांव जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही इस संबंध में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in