समस्तीपुर, एजेंसी। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एलआईसी एजेंट का क्षत-विक्षत शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मगरदही खरीदाबाद के अनिल कुमार के रूप में हुई है।
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक बुधवार की शाम से अपने घर से लापता था। देर रात तक घर वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने मुफस्सिल थाने में सनहा भी दर्ज कराया था। आज सुबह मृतक का शव दूधपुरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे से क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया है।घटनास्थल से मृतक का साइकिल, बैग और मोबाइल के दो सिम कार्ड भी गायब हैं, जबकि मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही मौजूद था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।





