पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने सिंधिया-शिवराज पर साधा निशाना, दी चोर-चोर मौसेरे भाई की संज्ञा
पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने सिंधिया-शिवराज पर साधा निशाना, दी चोर-चोर मौसेरे भाई की संज्ञा

पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने सिंधिया-शिवराज पर साधा निशाना, दी चोर-चोर मौसेरे भाई की संज्ञा

मुरैना, 12 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार को गिराने का खुलासा करने वाले ओडियो-वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। दोनों ही पार्टी के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशान साधा है। उन्होंने दोनों को चोर-चोर मौसेरे भाई की संज्ञा देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव शुक्रवार को मुरैना पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर इस क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंधिया और शिवराज को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेताओं को चोर-चोर मौसेरे भाई की संज्ञा देते हुए कहा कि जनता उनको और उनके समर्थक विधायकों को जवाब देगी। उन्होंने सिंधिया के हाल ही में हुए 50 हजार रुपये के लेन-देन के वायरल हुए ऑडियो को लेकर कहा कि ऐसे कई और भी मामले हैं जो अब धीरे-धीरे जनता के सामने आएंगे। कांग्रेस में सिंधिया के रहते जो दुखी थे, वे सभी कांग्रेस नेता अब खुश हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में चम्बल क्षेत्र में हमेशा से कांग्रेस का वर्चस्व रहा है और यहां हमारी उपचुनाव को लेकर अच्छी तैयारियां हैं। भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिराने का जो षड्यंत्र रचा है और उसका खुलासा आडियो-वीडियो के वायरल होने के बाद जनता के बीच हो गया है। अब उपचुनाव में जनता उन विधायकों को जवाब देगी, जो खरीद-फरोख्त में शामिल हुए और जनता के भरोसे को तोड़ा। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भी पहले प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने का काफी प्रयास किया था, लेकिन उसमें वे सफल नहीं हुए तो केन्द्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। इसका उन्होंने वायरल हुए ऑडियो में स्वयं खुलासा किया है। लाखन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराने के पीछे भाजपा का षड्यंत्र है। वर्तमान शिवराज सरकार अल्पमत में है। उन्होंने दावा किया है कि उपचुनाव के बाद पुन: कमलनाथ के नेतृत्व में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in