back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहले की सरकारों में आजमगढ़ को सम्मान नहीं मिलता था: अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने जिले को 46 सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी है।

आजमगढ़,एजेंसी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले को 46 सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी है। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश के विकास का अवरोधक करार दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले जो आजमगढ़ आतंक के लिए जाना जाता था, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कला के क्षेत्र में दुनिया में नाम करने वाले कला के साधक छन्नू लाल मिश्र की इस धरती पर संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है।

पहले की सरकारों में आजमगढ़ को सम्मान नहीं मिलता था

विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में आजमगढ़ को सम्मान नहीं मिलता था। आज उप्र के हर गांव और घर में बिजली पहुंच रही है। भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में BJP की सरकार बनी तो महिलाओं और युवाओं को ₹3000, 45 दिन में 7वां वेतन आयोग होगा लागू- जानिए और क्या-क्या मिलेगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Amit Shah ने भारती BJP का संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर बीजेपी ने...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵