back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाह की खेती से लखपति बन रही महिला किसान, खेती-किसानी में उपयोगी विज्ञान

खेती - किसानी में विज्ञान के उपयोग से महिलाओं का जीवन खुशहाल हो गया है , कल तक जो महिला जीवन की चारदीवारी में कैद थी अब उनकी खुद की पहचान बनने लगी....

खूंटी, (हि.स.)। कल तक जिन महिलाओं का जीवन घर की चहारदीवारी के अंदर कैद था और उनकी खुद की पहचान से वंचित थी, आज वही महिलाएं वनोपज उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहीं हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों की ये महिला किसान लाह की खेती के ज़रिये बेहतर आजीविका की ओर अग्रसर हो रही हैं। लाह की खेती से महिलाएं न सिर्फ अपने गांव में ही रहकर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहीं हैं, बल्कि राज्य में लाह उत्पादन में झारखंड को एक अलग पहचान दे रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के ज़रिये सखी मंडल की ग्रामीण महिलाओं को लाह की वैज्ञानिक खेती से जोड़कर आधुनिक कृषि तकनीक के माध्यम से उनकी आय में बढ़ोतरी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

लाह की खेती से जीवन में बदलाव का उदाहरण हैं रनिया प्रखंड की डाहू पंचायत के सेमरटोली गांव की जोसफिना कंडुलना। जोसफिना बताती हैं कि वह 2016 में झारखंड लाइवलीहूड प्रोमोशन सोसाइटी(जेएसएलपीएस) के माध्यम से सखी मंडल से जुड़ी और 2020 में महिला समूह के माध्यम से वैज्ञानिक रूप से लाह की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया और लाह की खेती करना शुरू किया। वर्तमान में जोसफिना अपने पेड़ों के अलावा दूसरों के पेड़ों पर भी लाह का खेती कर रही है।

जोसफिना ने बताया कि वह साल में दो बार लाख की खेती करती है वैशाखी और केतकी। इससे वह हर साल लगभग दो लाख की कमाई करती है। लाह खेती करते-करते वह क्षेत्र में लाख विशेषज्ञ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब जोसफिना का चयन आजीविका वन मित्र के रूप में हो गई है। जोसफिना बताती है कि उसके साथ अन्य 50 महिला किसान भी वैज्ञानिक तरीके से लाह की खेती कर रही हैं। आजीविका वन मित्र से दीदी को साल में लगभग 15 से 18 हजार रुपये की अलग आमदनी भी हो रही है। इस आय वृद्धि से जोसफिना अपने बच्चों को अच्छे विद्यालय में पढ़ा रही है। जोसफिना बताती हैं कि अब डाहू गांव ही नहीं, अन्य गांवों की महिलाएं भी लाह की खेती में रुचि दिखा रही हैं और अच्छी आमदनी प्राप्त कर अपनी जीवन शैली में सुधार ला रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stream Selection: Science, Commerce या Arts-कौन सा स्ट्रीम है आपके लिए सही? जानें करियर के हिसाब से सही चुनाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 10वीं के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है—साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में से कौन सा स्ट्रीम को चुना जाए (Stream Selection)?...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵