back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : पांच शराब तस्करों से कुल 56 लीटर महुआ शराब व दो मोटरसाइक‍िल क‍िया जब्‍त

कोरबा, 21 मई (हि स)। कोरबा शहर में कोतवाली पुलिस एवं मानिकपुर चौकी की ताबड़तोड कार्रवाई जारी है, जिसमें शुक्रवार को पुलिस ने पांच अवैध महुआ शराब तस्करों से तीन अलग-अलग मामले में कुल 56 लीटर महुआ शराब एवं दो मोटरसाइकिल जब्त किया है। कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में शहर में लगातार अवैध शराब तस्करों पर नकेल कसा जा रहा है। आज अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले लहुरा यादव पिता स्व. बिहारी लाल उम्र 23 वर्ष सा0 खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कोरबा, मुकेश सोनी पिता रामरतन उम्र 18 वर्ष सा0 खरमोरा, राकेश उर्फ ननकी यादव पिता स्व. मंगलू यादव सा0 धनुहार मोहल्ला कोरबा, तामेश्वर साहू पिता स्व. महादेवा साहू सा0 जैजैपुर जांजगीर, पुष्पेन्द्र साहू पिता नकुल साहू सा जैजैपुर जांजगीर के विरुद्ध धारा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। आरोपितों के कब्जे से अवैध महुआ शराब 56 लीटर एवं दो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उनि अशोक पाण्डेय, उनि पुरन बघेल, आर पुरूषोत्तम भारती, अरूण पाटले, योगेश राजपूत एवं दीप नारायण त्रिपाठी का सराहनीय भूमिका रही। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...