कोरबा, 18 जून (हि.स.)। छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशनुसार कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार पेट्रोल, डीजल, तेल के बढ़ते दामों को लेकर शुक्रवार को शहर के टीपी नगर चौक पर सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांच मिनट के लिए चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की व प्रेट्रोल डीजल के दाम घटाने की मांग की। नरेंद्र मोदी होश में आओ, पेट्रोल के दाम कम करो जैसे स्लोगन के साथ विरोध जताया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकिशोर प्रसाद महापौर, सभापति श्याम सुन्दर सोनी, सपना चौहान, मोहित राम केरकेट्टा व युवा कांग्रेस, महिला कॉग्रेस, पार्षद गण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी




