korba-honored-on-57th-death-anniversary-of-pandit-nehru
korba-honored-on-57th-death-anniversary-of-pandit-nehru

कोरबा : पंडित नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी गई

कोरबा 27 मई (हि.स.) । स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद 17 वर्षों तक अपने सफल कार्यकाल में पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश को मजबूत औद्यौगिक ढांचा प्रदान किया, वैज्ञानिक रूप से देश को समृद्ध किया, हारित क्रांति को साकार किया। गुट निरपेक्षता की निति को देशहित में सफलतापूर्वक लागु किया तथा विश्व बंधुत्व एवं शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सिद्धांतो को सुदृढ़ कर भारत को विश्व के नक्शे पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। उक्त कथन महापौर राजकिशोर ने जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के 57वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम मे व्यक्त किया। महापौर प्रसाद ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू ने महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभापति श्यामसुन्दर सोनी ने कहा कि भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय क्षितिज पर एक लम्बे समय तक अपनी आभा फैलाए हुए सभी क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ गया और भारतीय राजनीतिक एवं सामाजिक चिंतन के इतिहास में अमर स्थान बना लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि एक ऐसे कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक एवं आर्थिक चिन्तक, उच्चकोटि के लेेखक, पंचशील सिद्धांत के स्थापक, अर्थशास्त्री मानवतावाद के प्रबल समर्थक सहित बहुमुखी प्रतिभा के धनी पं. नेहरू को कोटि-कोटि नमन करता हॅू। महिला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि पंडित नेहरू केवल राजनीतिज्ञ नही थे अपितु वे एक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महान पुरूष थे। मानवीय संवेदनाओं से भरपूर व्यक्तित्व के धनी पं. जवाहर लाल नेहरू को पुरे विश्व के लोगो का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान मिला। पूर्व सभापति एवं पार्षद संतोष राठौर ने कहा कि पं. नेहरू ने भारत में लोकतंत्र को सबल बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा सभी को मानवीय प्रतिष्ठा और समानता प्रदान करने के लिए निरंतर अथक प्रयास करते रहे। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in