back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव : केशकाल विधायक ने किया टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

कोंडागांव/केशकाल, 02 मई (हि.स.)। राज्य शासन के निर्देशानुसार 18 से 44 वर्ष तक नागरिकों हेतु टीकाकरण अभियान रविवार से कोंडागांव जिले में प्रारंभ कर दिया गया हैं। केशकाल में इसका स्थानीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय में बने वैक्सीन टीकाकरण केंद्र पर किया। शुभारंभ के पश्चात केशकाल की समीरा अली उम्र 30 वर्ष ने कोरोना का पहला टीका लगवाया है। बताते चलें कि राज्य शासन के आदेशानुसार जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं का कोविड-19 टीकाकरण आज से प्रांरभ हो गया है। इस आयु वर्ग के सभी युवाओं का टीकाकरण तीन चरणों में संपन्न किया जायेगा। प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के हितग्राहियों का तथा द्वितीय चरण में बीपीएल परिवार और तृतीय चरण में एपीएल परिवारों के हितग्राहियों का टीकाकरण किया जायेगा। इसी तारतम्य में आज केशकाल के शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय में 18 से 44 वर्ष तक के आयुवर्ग के अंत्योदय कार्डधारी लोगों कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है जिसका शुभारंभ केशकाल विधायक संतराम नेताम द्वारा किया गया है। यहां पहले दिन के लिए कुल 150 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं विधायक संतराम नेताम ने पर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण हेतु जागरूक करने व समस्त अंत्योदय कार्डधारियों को कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...